ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एजूकेशन एक्सपो में 40 से ज्यादा विश्वविद्यालय बता रहे दाखिले की समस्या का पूरा समाधान

दिल्ली | अगल-अलग शहरों में जाकर विश्वविद्यालय परिसरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। प्रगति मैदान में एक ही छत के नीचे यूजी, पीजी, आईटी, मैनेजमेंट और मेडिकल में दाखिले का पूरा समाधान मिल रहा है। एजूकेशन एक्सपो में एमिटी, शारदा, के आर मंगलम, महिन्द्रा, मनिपाल, देवभूमि, एसजीटी, सेंट एंड्रूज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे देश के 42 विश्वविद्यालय अपने यहां दाखिले की पूरी प्रक्रिया इत्मिनान से समझा रहे हैं।

एजूकेशन एक्सपो में केवल निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों के परिसर में बच्चों को किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी। हरएक विषय की कितनी फीस होगी। वहां हॉस्टल में कैसी सुविधा मिलेगी। पूरी जानकारी प्रगति मैदान के हॉल 8, 9, 10 में आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन एक्सपो में काउंसलर के माध्यम से दी जा रही है। शनिवार को एक्सपो का पहला दिन था। सुबह 10 बजे से ही यहां भारी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ पहुंचे और दाखिले की प्रक्रिया को समझा। अलग-अलग पवेलियन में जाकर एक से दूसरे विश्वविद्यालय की तुलना की और बेहतर समाधान लेकर घर लौटे। एजूकेशन एक्सपो का ये 18वां संस्करण है।

रविवार को दूसरे या आखिरी दिन भी यहां भारी भीड़ होने की उम्मीद है। 12वीं के नतीजे आने के बाद 10-11 जून को फिर से इसका आयोजन होगा।कई विश्वविद्यालय मेधावी छात्रों के लिए फ्री पढ़ाई का ऑफर भी लेकर आए हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी के पवेलियन में प्रो. सिद्धार्थ सैनी ने बताया कि ग्रोटर नोएडा सहित कुल नौ कैंपस के साथ यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं में फिजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ, अंग्रेजी के साथ 93 फीसदी या इससे ज्यादा अंक लाने वाले बच्चे का फ्री में दाखिला कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.