ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी

काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सीने से जुड़ी समस्या के लिए उपचार के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह रविवार रात काठमांडू लौट आएंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ के बाद 19 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली में इलाज के लिए भारत ले जाया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने काठमांडू में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पौडेल का उपचार सफल रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान के जरिए वह काठमांडू लौटने वाले हैं।
बयान में कहा गया है कि एम्स में स्वास्थ्य संबंधी उनकी कई जांच और उपचार हुआ है। पौडेल के इलाज में शामिल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की स्थिति में अब काफी सुधार हुआ है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पौडेल ने उनके इलाज में शामिल नेपाली और भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य का शुक्रिया अदा किया है। पौडेल के पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति रविवार को रात साढ़े आठ बजे नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे।
स्वास्थ्य समस्याओं के बाद उन्हें 18 अप्रैल को काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और फेफड़े में संक्रमण होने का पता चलने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली भेजा गया। नेपाली कांग्रेस के नेता पौडेल पिछले महीने नेपाल के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। रामचंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने नेपाल के उपप्रधानमंत्री और नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। पौडेल ने 2022 के आम चुनावों में सांसद के तौर पर जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वे छठवीं बार सांसद के रूप में काम कर रहे थे। नेपाली कांग्रेस के उनके साथी उन्हें प्यार से ‘राम चंद्र दाई’ के नाम से भी बुलाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.