ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में शराबी चालक ने कैब ड्राइवर को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार

दिल्ली में बीती रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार के बोनट पर एक व्यक्ति को करीब 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया। हालांकि इस दौरान सड़क किनारे मौजूद पीसीआर वैन ने कार के बोनट पर लटके शख्स को देखकर उसका पीछा किया और कार को रुकवाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की तरफ आ रही थी। पीड़ित व्यक्ति की पहचान चेतन के रूप में हुई है। चेतन ने बताया कि मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर जैसे आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया, फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रोके फिर मैं इनके बोनट के ऊपर लटक गया, फिर भी इन्होंने नहीं रोका।

चेतन का आरोप है कि वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता गया। रास्ते में मैंने एक पीसीआर देखा और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी। वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था।

आरोपी रामचंद कुमार ने कहा कि मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.