ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम अशोक गहलोत अपने जन्मदिन पर पशुपालकों को दिया ये खास तोहफा

जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा, राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगा रही है। इस कैंप में सरकार की प्रमुख 10 योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें से एक है मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इसके तहत अब दुधारू गोवंश के साथ दुधारू भैंस का भी बीमा किया जाएगा। यह बीमा पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। राज्य सरकार इस बीमा प्रीमियम की राशि का भार उठाएगी। अब पशुपालक बढ़ती महंगाई से राहत के साथ उन्नत पशुपालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा, यह बीमा योजना सम्पूर्ण देश में अनूठी योजना है। पशु बीमा के क्षेत्र में यह योजना देश में सबसे बड़ी योजना साबित होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.