ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे की स्वास्थ्य टीम ने कराया प्रसव

कुशीनगर । कुशीनगर में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी अवध एक्सप्रेस ट्रेन में प्रसव से पीड़ित महिला के लिए भगवान के रूप में रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। पीड़ित महिला का सकुशल प्रसव कराया। रेलवे स्वास्थ्य विभाग के कार्य को देखने के बाद लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिए, जो चर्चा का विषय बना गया है।
अवध एक्सप्रेस कुशीनगर के कप्तानगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, उसी दौरान ट्रेन में सवार बगहा के रहने वाली खुशबू खातून को प्रसव की पीड़ा होने लगी। इसके बाद उसके पति ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी। रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम कप्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही पहुंची हुई थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, तब जनरल कोच में सवार महिला की हालत को देखकर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके बाद कोच को खाली करा दिया गया, जिसमें प्रसव से पीड़ित महिला सवार थी।
रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का इलाज ट्रेन में ही करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय बाद जब ट्रेन में बच्चे की किलकारी गूंजी, तब स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों की चेहरे पर मुस्कान आ गई। रेलवे स्वास्थ विभाग की टीम को बधाई देते हुए यात्रियों ने तारीफ की। बच्चे की आवाज सुनने के बाद पिता के चहेरा भी खिल उठा। जच्चा-बच्चा दोनों सही सलामत है, जिसके बाद महिला खुशबू खातून और उसके पति ने आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के लिए रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.