ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात में अगले पांच दिन बेमौसमी बारिश का संकट बरकरार

अहमदाबाद | गुजरात में अगले पांच दिनों तक बेमौसमी बारिश का संकट बरकरार रहेगा| मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से किसानों में अपनी कृषि फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है| मौसम विभाग क मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान सौराष्ट्र, मध्य, उत्तरी और दक्षिण गुजरात में बेमौसमी बारिश की संभावना है| आगामी दिनों में राज्यभर में तेज हवा और गरज के साथ बेमौसमी बारिश होगी| इस बीच आज उत्तरी गुजरात के बनासकांठा के अंबाजी में मूशलाधार बारिश होने की खबर है| उत्तरी गुजरात के साबरकांठा, मेहसाणा और पाटण में भी बारिश हो सकती है| बुधवार को दाहोद, पंचमहल और डांग में बारिश होने की संभावना है| और एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय होने से 4 मई से राज्य में मूशलाधार बारिश होगी| पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य की 27 तहसीलों में बारिश हुई है| जिसमें सबसे अधिक अमरेली जिले की धारी में ढाई ईंच बारिश दर्ज हुई| जबकि सावरकुंडला में डेढ़ ईंच बेमौसमी बारिश हुई| वहीं गढ़डा में एक ईंच, अमरेली, नखत्राणा, लाठी, कल्याणपुर, जसदण में आधा-आधा ईंच, वल्लभीपुर, उमरगा, विलिया, खांभा, अंजार में 0.25-0.25 ईंच बारिश हुई| वलसाड शहर में भी कई जगह मूशलाधार बारिश हुई| गर्मी के बीच बरसाती मौसम से किसानों को भारी नुकसान हुआ है|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.