ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाड़मेर में रिश्वत लेते हुए SBI जनरल इंश्योरेंस का कर्मचारी गिरफ्तार

राजस्थान में जालौर एसीबी टीम ने बाड़मेर में एसबीआई के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारी राजेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित से क्लेम के पैसे निकलवाने के बदले में एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।जालौर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत ने बताया, पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ समय पहले उसके भाई की मौत हो गई थी।

क्लेम की राशि निकलवाने के लिए उसने आवेदन दिया था, जिसे जारी करने के लिए आरोपी कर्मचारी ने एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।पीड़ित ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त 35 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था। इस वजह से पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने मामले की जांच की फिर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछयाया और एसीबी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.