ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई इंडियंस को मिली जीत, इस खिलाड़ी को बताया रोहित ने सबसे बड़ा मैच विनर….

पंजाब किंग्स को आईपीएल के मैच में छह विकेट से हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम इस सीजन में बेखौफ बल्लेबाजी की रणनीति लेकर उतरी थी और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है. पंजाब किंग्स के 3 विकेट पर 214 रन के जवाब में मुंबई ने लक्ष्य 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस को मिली असंभव सी दिखने वाली जीत

रोहित ने कहा, ‘जब हमने टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया तो 140-150 जिताने वाला स्कोर होता था लेकिन अब देखिए. इसके अलावा एक अतिरिक्त बल्लेबाज से काफी फर्क पड़ा है. मैने देखा कि इस आईपीएल में औसत स्कोर 180 है.’ रोहित शर्मा ने कहा, ‘सूर्य और किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टिम तथा तिलक ने फिनिशर की भूमिका निभाई. हमने सीजन से पहले ही तय किया था कि निर्भीक होकर खेलेंगे. नतीजे की चिंता नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने पर रणनीति पर अमल नहीं कर सकेंगे.’

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

रोहित शर्मा ने 41 गेंद में 75 रन बनाने वाले ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा,‘वह कद में छोटा है लेकिन उसमें काफी ताकत है. उसने आज जो शॉट खेले, वह उनका रोज अभ्यास करता है.’मुंबई के खिलाफ लगातार चौथी बार 200 से अधिक का स्कोर बना है और रोहित ने स्वीकार किया कि इस पर काम करना होगा. उन्होंने कहा, ‘हमें बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाना होगा. हमने तीन चार मैचों में 200 से ज्यादा रन दे डाले और अब इस पर गंभीरता से विचार करना होगा.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.