ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंवादी लश्कर के ‎निकले

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से संबंधित हैं और शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में पहचाने गए हैं। दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवाद में शामिल हो गए। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इससे पहले, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.