ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीजे पर पालतू कुत्ते को नचाना तीन युवकों को पड़ा भारी

अजमेर | डीजे की धुन पर पालतू कुत्ते को यातना देकर जबरदस्ती साथ नचाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला अजमेर के श्रीनगर इलाके का है। तीनों आरोपी कुत्ते को जबरदस्ती डीजे की धुन पर नचा रहे थे।अजमेर के श्रीनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि डॉग को जबरन घसीटकर और उठाकर नचाने का यह वीडियो वायरल हुआ, तो वीडियो के संबंध में जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्राम नौलखा का है। जब डॉग को यातना देने वाले व्यक्तियों के संबंध में पता किया, तो तीनों व्यक्ति- शेर सिंह, फूल सिंह और राम सिंह नौलखा गांव थाना श्रीनगर जिला अजमेर के निवासी पाए गए।पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को वायरल वीडियो के संबंध में जांच के लिए थाने पर बुलाकर पूछताछ की, तो तीनों व्यक्ति उग्र होकर कहने लगे कि हमारा पालतू कुत्ता है, हम चाहे जैसे इसको नचाएं। तुम टोकने वाले कौन होते हो? पुलिस के कई बार समझाने के बाद भी आरोपी बार-बार युवक आक्रोश में होकर वही बातें दोहराने लगे। ऐसे में तीनों को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.