ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भगवान बुद्ध ने विश्व मे अहिंसा व शांति का संदेश दिया: श्रवण कुमार

नालंदा।बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर केएसटी कॉलेज,नालंदा में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध से आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व में मानवता और परस्पर सद्भाव का संदेश दिया था। भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान एवं विचारों से संपूर्ण विश्व को मानवता, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। भगवान बुद्ध के संदेशों एवं उनके विचारों से मानव धर्म का कल्याण हो सकता है। आज जिन देशों ने भगवान बुद्ध के विचारों एवं आदर्शों को अपनाया वो देश आज उन्नति के पथ पर अग्रसर है हमें भी भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर अपने देश और राज्य को ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केएसटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीत कुमार, भंते मनोज, जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, नूरसराय प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार निराला उर्फ सोनी लाल, डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद, डॉ संजीत कुमार, उपप्रमुख अविनाश कुमार मौर्य जनार्धन चंद्रवंशी प्रोफेसर उमेश चंद्र कुमार, प्रोफेसर केशरी किशोर, प्रोफेसर आदित्य कुमार,जनक, गुड्डू, उज्वला, नंदगिरी, शशिप्रिय वर्मा, दीनानाथ प्रसाद व काफी संख्या में आने लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.