ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

200 विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों को बीजेपी ने दी ट्रेनिंग

बूंदी | भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नए विस्तारकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन राजस्थान की 200 विधानसभाओं से आए हुए सभी विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया गया।राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने विस्तारकों को ट्रेनिंग देने का तीन दिन का प्रोग्राम चला रखा है। बूंदी में लग रहे हैं प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने विस्तारकों को विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी पार्टी संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए।

ये विस्तारक सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स को बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए कन्वेंशन करेंगे। नॉन बीजेपी वोटर्स को बीजेपी में लाने का टास्क इन्हें दिया गया है। अगले छह महीने विस्तारक घर-घर जाकर लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। सामाजिक जुड़ाव और कार्यक्रमों में जन सहभागिता के साथ केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाएं लोगों को बताएंगे। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधना, मानसून पीरियड में पौधरोपण करना, सेवा और गरीब कल्याण के काम करना, आदिवासी वनवासी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर जन संपर्क करना, बूथ और मंडल लेवल पर बनी बीजेपी की कमेटियों से कोऑर्डिनेट पर चुनावी तैयारियां करना जैसे काम ये विस्तारक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम, चेहरे और काम के आधार पर वोट मांगे जाएंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.