ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज शनिवार 6 मई की दोपहर बाद फिर से बदल गया। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने की वजह से मौसम एक बार फिर से सुहाना और खुशनुमा हो गया।

बता दें, सुबह से ही धूप निकली हुई थी, लेकिन 12 बजे के बाद आसमान में बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर का पारा नीचे गिर गया और लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।
बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था।वहीं, बूंदाबांदी और झमाझम बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 15 डिग्री नीचे और रात का 16 डिग्री से नीचे गिर जाने से हवा में ठंडक और सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हुआ। वहीं, इस बेमौसम बरसात ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर प्रदेश को एक हफ्ते से ज्यादा गर्मी से राहत दी। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं, आठ मई से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.