ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया कप तीरंदाजी में भारतीय टीम का कमाल

भारतीय तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को एशिया कप के दूसरे चरण के विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई। भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह से इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के सभी 10 वर्गों के फाइनल में जगह बनाई है और उसकी निगाह अब दांव पर लगे सभी स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप करने पर लगी है।

मृणाल चौहान और संगीता की दूसरी वरीयता प्राप्त मिश्रित युगल जोड़ी ने पहले हांगकांग की टीम को सीधे सेटों में 6-0 (37-32, 34-33, 36-34) से हराया और फिर सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान को 5-4 (36-37, 36-35, 39-36, 37-39) से पराजित किया। भारत की यह रिकर्व मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन का सामना करेगी।

कंपाउंड मिश्रित वर्ग में केवल पांच देशों ने अपनी टीम उतारी थी। भारत के अभिषेक वर्मा और परनीत कौर ने इराक को 152-151 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में पहले स्थान पर रहने के कारण बाई हासिल की थी और उसे सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला था। वर्मा और परनीत शुक्रवार को होने वाले फाइनल में कजाखस्तान की टीम का सामना करेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.