ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बाहुबली स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष जल्दी ही सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है।

इस फिल्म से जुड़ी हुई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं। फिल्म को लेकर विवाद भी जारी हैं। अब तक फिल्म के कई पोस्ट सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब आदिपुरुष के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट कर ऐलान कर दिया है।

इन दिन रिलीज होग आदिपुरुष का ट्रेलर

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है। ओम ने ट्विटर आदिपुरुष का पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ओम राउत ने ट्विटर पर लिखा, ‘ट्रेलर 9 मई, 2023 को रिलीज हो रहा है।’ आप देख सकते हैं कि ओम ने प्रभास की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह धनुष लिए हुए नजर आ रहे हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

हाल ही में सीता नवमी के मौके पर ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से ‘राम सिया राम’ का ऑडियो टीजर रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर दर्शकों के सामने रखे गए इस ऑडियो टीजर को रिलीज करने के साथ इसके कैप्शन में मां सीता का वर्णन किया गया था। बता दें कि आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हे। ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.