ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी के मेगा रोड शो में दिखाई दिए ‘बजरंगबली’

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं, जो कि 26 किलोमीटर का है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान सुनहरी पगड़ी में सबको आकर्षित करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें करीब 10 लाख लोगों के हिस्सा ले रहे हैं।पीएम मोदी के इस रोड शो में बजरंगबली भी नजर आए हैं। दरअसल भीड़ में एक शख्स भगवान हनुमान के भेष में नजर आया। रोड शो के दौरान काफी संख्या में लोग उमड़े हैं।बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की तरफ से बजरंगदल को बैन करने की बात कही गई थी। पार्टी ने कहा था कि सत्ता में आने पर बजरंगदल जैसे संगठनों को बैन कर दिया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा में इस मुद्दे को बजरंगबली से जोड़ते हुए कांग्रेस पर जवाबी हमला किया था।

बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू हो गया है। कुल 26 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए ये रोड शो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर जा खत्म होगा। खास बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने इसका नाम “नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम,” (हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव) रखा है।शुक्रवार को पीएम मोदी के इस रोड शो की जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में 6 और 7 मई को रोड शो करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 7 मई को होने वाली नीट की परीक्षा में स्टूडेंट्स को असुविधा न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री की तरफ से बीजेपी के कुछ कार्यक्रमों में बदलाव करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.