राज्य के पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करना सरकार की पहली प्राथमिकता: श्रवण कुमार
नालंदा। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड कार्यालय में परिवारिक लाभ योजना से चार मृतकों के आश्रितों को बीस – बीस हजार रुपए की राशि से संबंधित चेक प्रदान किया। पारिवारिक लाभ योजना से संबंधित यह चेक नीरपुर प्रखंड के बुधौल गांव के निवासी स्वर्गीय पप्पू रविदास, छतरपुर (मुजफ्फरपुर पंचायत)के निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, अजनौरा (अजयपुर पंचायत) के निवासी स्वर्गीय बिल्टु राम एवं कश्मीरीचक (नीरपुर पंचायत ) निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार के आश्रितों को प्रदान किया गया। पप्पू रविदास की मृत्यु पानी में डूबने से, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की मृत्यु सर्पदंश से, बिल्टू राम की मृत्यु सड़क दुर्घटना में एवं संतोष कुमार की मृत्यु बिजली के तार से करंट लगने के कारण हो गई थी। चेक वितरण के अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करना नीतीश कुमार जी की पहली प्राथमिकता है। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार पीड़ित परिवार का होता है। इसलिए उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि मृतक के परिवार उस राशि से अपने परिवार की देखभाल कर सकें। हमारी सरकार तथा सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की चिंता है – राज्य के पीड़ित परिवारों को हर संभव आर्थिक सहायता पहुंचाना ,उनके दुःख की घड़ी में शरीक होना तथा मदद पहुंचाना।मंत्री ने कहा कि यदि असामयिक एवम् अप्राकृतिक रूप से परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है,तो वह परिवार पूर्ण रूप से निस्सहाय हो जाता है। उसकी कमर टूट जाती है। वैसी स्थिति में सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाती है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज में भाईचारा एवं सौहार्द बिगाड़ने पर लगे रहते हैं। भाजपा के नेता हमेशा इस प्रकार का काम करते हैं, ताकि समाज में तनाव एवं अशांति पैदा हो। उनकी कोशिश यह रहती है कि लोग आपस में लड़े। भाजपा के इसी कोशिश का परिणाम रहा कि बिहारशरीफ में शांति कायम करने में भाजपा के किसी नेता ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। चेक प्रदान करने के अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। बिहार में विकास का जो काम हुआ है, उसका जोड़ा पूरे देश में नहीं है। बिहार में सात निश्चय की योजना से हमारा गांव सुंदर बन रहा है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, उप प्रमुख अविनाश कुमार मौर्य, सोनी लाल डॉक्टर सुनील दत्त, चीकू मुखिया, शैलेंद्र गराई, भगवान मुखिया, रविंद्र कुमार मुखिया, प्रेमचंद्र चौधरी नरेश पासवान, राजेश कुमार, सिक्कू मुखिया, पप्पू मुखिया, मिथिलेश पासवान एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।