ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डी.एम ने अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण कार्य विभाग के सड़क का निरीक्षण किया

जहानाबाद ! जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत घोषी प्रखंड अंतर्गत लखावर टोला लंगड़ी सराय में ग्रामीण कार्य विभाग के सड़क का निरीक्षण तथा साहो बिगहा पंचायत में चिन्हित स्थल पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी माननीय उच्च न्यायालय में दायर परिवाद पत्र सत्येन्द्र यादव बनाम बिहार सरकार के निदेशानुसार घोषी प्रखंड अंतर्गत लखावर टोला लंगड़ी सराय में ग्रामीण कार्य विभाग के सड़क का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा साहो बिगहा पंचायत में पंचायत योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों के साथ बातचित किया गया तथा उनके समस्याओं को सूना गया। निरीक्षण में पूर्व मुखिया द्वारा बताया गया कि साहो बिगहा वार्ड को छोड़कर अन्य वार्डो में कार्य नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा तत्कालीन मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से सभी बिन्दुओं का जाँच प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोषी को अन्य सभी वार्डो में सरकार की कल्याणकारी योजना तथा विकास कार्यो का क्रियान्वयन कराने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने साहो बिगहा पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान को आपस में समन्वय बना कर शीघ्र धरातल पर लायें। इसके अलावा साहो बिगहा पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.