ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अचानक मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में देर रात फिर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। अचनाक हुई बारिश के कारण लोगों की गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जता दी थी। बारिश का सिलसिला रात 3 बजे के आसपास फिर शुरू हुआ और हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई।मौसम विभाग ने यह कहा है कि बीते कई दिनों से दिल्ली और आस पास के इलाकों में ये जो मौसम सुहावना बना हुआ है, ये अब और आगे जारी नहीं रहेगा। अब लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। सूरज के तेवर कड़े होनों वाले हैं। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

हल्की बूंदाबांदी भी गर्मी से राहत नहीं देगी।शनिवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली थी। धूल भरी हवा चलने के बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी और कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया था। मुंगेशपुर में 001.5 मिमी व पीतमपुरा में 001.0, लोदी रोड में 000.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।अगले सप्ताह तक तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि यह मई के औसत तापमान से कम है, क्योंकि 6 से 10 मई के बीच औसतन तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहता है, जबकि 11 मई से 15 मई के बीच अमूमन तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहता है। एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.