ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम में भाजपा विधायक के दफ्तर का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ता गिरफ्तार

रतलाम ।  ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दिलीप मकवाना के कार्यालय का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम न्यायालय में पेश करने के लिए स्टेशन रोड थाने से एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया। वाहन में बैठाने के दौरान भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

मुआवजे की लिस्ट में नहीं थे किसानों के नाम

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसलें खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले शासन ने किसानों के मुवावजे की राशि की लिस्ट जारी की थी, इसमें अनेक किसानों का नाम नहीं थे, इसे लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

कांग्रेस पदाधिकारी कर रहे थे नारेबाजी

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुछ किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि कई किसानों की फसल खराब हुई है। सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। सोमवार दोपहर युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता फव्वारा चौक से नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे।

ज्ञापन फाड़कर फेंक दिया

तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ज्ञापन वहीं पर तहसीलदार को देने के लिए कहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कार्यालय जाकर विधायक को ज्ञापन देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन फाड़कर फेंक दिया तथा नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लुनेरा, एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, जनपद सदस्य बल बहादुर सिंह, हरीश पटेल, जितेंद्र सिंह, देवीलाल अमलियार, गौरव पोरवाल, मनोज राठौर, राजपाल, अजय पाल सिंह, कैलाश पाटीदार , सुनील सिंह, कन्हैयालाल धाकड़, वेद प्रकाश पाटीदार, निक्कू बना बांगरोद, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम भदोरिया आदि को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.