ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बिहारशरीफ। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज सोमवार को हरदेव भवन सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। विगत वर्ष मुख्यमंत्री की यात्रा के क्रम में प्राप्त हुए परिवाद/मांग पत्रों से संबंधित 81 मामले लंबित पाए गए। इन सभी मामलों में सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादन हेतु नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से संबंधित जिला में अद्यतन 27 मामले लंबित पाए गए। सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों में विभागीय प्रावधान के अनुरूप यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया। न्यायालय से संबंधित वादों में ससमय तथ्य विवरणी दायर करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के दैनिक जनता दरबार से संबंधित मामलों में भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। आसन्न पंचायत उपचुनाव, नगर पालिका चुनाव एवं मलमास मेला के आयोजन को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को कोषांग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर समय बद्ध कार्य योजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.