ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंची डामर सड़क, ग्रामीणों में खुशी

जैसलमेर जिला जो बड़े भू भाग में फैला है। पाक बॉर्डर से सटे सीमावर्ती जिले में अब तक सड़क नहीं होने से कई चुनौतियों से ग्रामीणों को रूबरू होना पड़ा है। पंचायत समिति नाचना की ग्राम पंचायत सत्याया के राजस्व गांव सेवड़ा में आजादी के बाद प्रथम बार सोमवार को ग्रामीणों को डामर सड़क नसीब हुई है।आज पहली बार सेवड़ा में डामर सड़क का काम पूरा होने पर ग्रामीणों के चेहरों पर रौनक आ गई। ग्रामीण अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पोकरण विधायक की सिफारिश पर 4.5 किलोमीटर डामर सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पोकरण सड़क से सेवड़ा वाया मंगेरी ढाणी तक साढे चार किमी डामर सड़क का कार्य पूर्ण हुआ और सभी ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

सेवड़ा गांव आजादी के बाद अभागा गांव के नाम से भी जाने लगा था, क्योंकि यहां तक कोई भी सरकारी योजना नहीं पहुंचती थी। ग्रामीणों की हर मांग को अनसुना कर दिया जाता था। पक्की डामर सड़क नहीं होने के कारण यहां विकास भी नहीं हो पाया। डामर सड़क की मांग करते करते कई पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन ग्रामीणों को अब जाकर डामर सड़क नसीब हुई। अब सड़क होने से वाहन आसानी से आ और जा सेकेंगे। परिवहन के साधन गांव तक सीधे आएंगे और यहां की कायापलट हो जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.