ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर में फंसे दिल्ली के छात्रों को फ्लाइट से वापस लेकर आएगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली। मणिपुर में फंसे दिल्ली के छात्रों को दिल्ली सरकार सुरक्षित राष्ट्रीय राजधानी लाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मणिपुर में दिल्ली के चार छात्र फंसे हुए हैं। आज की टिकट नहीं मिल सकी है, कल उन्हें फ्लाइट से सरकार दिल्ली लाएगी। छात्र अपने हास्टल में हैं और सुरक्षित हैं। केजरीवाल ने इन छात्रों को लेकर वहां के मुख्यमंत्री से भी सोमवार को बात की।केजरीवाल ने कहा कि वहां के सीएम ने हमारे छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मणिपुर में फंसे हुए छात्रों से भी बात की है,वे सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए बुलाई गई सेना और असम राइफल्स ने अब तक लगभग 23 हजार नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया है और उन्हें सैन्य छावनियों में भेजा गया है। रविवार को सेना ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान शुरू होने के बाद से हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।बता दें कि मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए बुलाई गई सेना और असम राइफल्स ने अब तक लगभग 23 हजार नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया है और उन्हें सैन्य छावनियों में भेजा गया है। रविवार को सेना ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान शुरू होने के बाद से हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कर्फ्यू में ढील दी गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.