ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के लक्ष्मीनगर में तीन मई की रात घर में सो रहे युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी आरोपी युवक के घर किराये पर रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने प्यार की राह में रोड़ा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि चार मई की सुबह थाना गोविंद नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बिड़ला मंदिर क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बेड के नीचे पड़ा था और उसके गले में पीले रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था। जांच के पहले ही दिन पुलिस को मृतक की पत्नी नीतू सैनी (25) के बयान संदिग्ध लगे।उसने बताया कि वह कमरे में सो रही थी सुबह देखा तो पति मृत पड़े थे। पुलिस ने मृतक सिकंदर उर्फ हीरा सैनी के भाई प्रहलाद सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना आया तो पुलिस का शक यकीन में तब्दील हो गया।

आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सिंकदर के घर पर मकान मालिक गौरव उर्फ डेविड का आना जाना लगा रहता था।इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने सबसे ज्यादा फोन गौरव को किए थे। इसी से पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया। सोमवार को पुलिस ने गौरव व नीतू को पीएमवी कॉलेज के पास हनुमान मंदिर से पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.