ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर के दो हजार परिवारों ने असम के कछार में ली शरण अब लौटेंगे घर

मणिपुर के करीब 2000 परिवारों ने असम के कछार जिले में शरण ली है। ज्यादातर लोग कल से अपने घर लौट जाएंगे। यह जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि मणिपुर जल रहा है। हम नहीं जानते कि गोलीबारी में कितने लोग मारे गए हैं। सरकार ने नहीं दिया आंकड़ा मैं यहां राजनीति नहीं लाउंगी, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि कितने मरे। अगर यहां (पश्चिम बंगाल) कुछ होता है, तो वे केंद्रीय दल भेजते हैं और बहुत सारे स्पष्टीकरण देकर अपने फैसले का बचाव करते हैं।

एक अन्‍य बयान में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार ने 9-11 मई तक वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ मनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई को असम में नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेने और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.