ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रो. शशिकला को नियम विरुद्ध बनाया था एमसीयू का अधिष्ठाता, यूजीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

भोपाल ।  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) भोपाल की अधिष्ठाता व न्यू मीडिया विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर पी शशिकला पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने उनकी पदस्थापना को लेकर आयोग में शिकायत की थी। प्रो. शशिकला वर्ष 2011 से अधिष्ठाता हैं। उनकी पदस्थापना को नियम विरुद्ध बताते हुए प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने शिकायत की थी।

उन्होंने इसमें कहा था कि उनके विरुद्ध राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में जांच चल रही है। उनका नाम एफआइआर में है। तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर बीके कुठियाला ने पदोन्नत किया था। उन्हें न्यू मीडिया विभाग का अध्यक्ष और अधिष्ठाता बनाया गया। जबकि, वे मीडिया व संचार शिक्षा के क्षेत्र से नहीं आती है। प्रो. मिश्रा ने उनके प्रकाशनों सहित पदोन्नति के अन्य मापदंडों की भी जांच करने के साथ पद से हटाने का अनुरोध किया था। आयोग ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अविनाश वाजपेयी से इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.