ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

101 किलो अफीम और 2 किलो हेरोइन के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 101.620 किलो अफीम और दो किलो हेरोइन बरामद की है, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 करोड़ से भी ज्यादा है।

अफीम और हेरोइन को झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों से लाया गया था और देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाने वाला था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार और ट्रक जो ड्रग्स को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल होती थी उसे भी जब्त किया है। इसके साथ ही ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल और सिम कार्ड को भी बरामद किया गया है।

आरोपियों की पहचान लखपत सिंह (34), सुरेश (24), प्रकाश पुरी (39) सभी निवासी यूपी; दाल चंदर (36) निवासी उत्तराखंड, तस्लीमा बेगम (38) निवासी असम और रवि प्रकाश (34) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.