ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे TI के घर CBI का छापा रुपये बरामद कर टीआई को किया गिरफ्तार

अजमेर | दौसा में सोमवार रात 11 बजे के आसपास सीबीआई के अधिकारी आशीष रस्तोगी के नेतृत्व में टीम छापामारी करने के लिए बांदीकुई में रेलवे टीआई ओमप्रकाश शर्मा के घर पहुंची। शोर सुनकर आसपास के मकानों में भी हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम को टीआई के यहां रिश्वत की राशि बरामद करने के लिए कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर रिश्वत की राशि बरामद हो पाई।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि अलवर जिले में तैनात प्वाइंट मेन चंद्रप्रकाश ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि टीआई ओमप्रकाश शर्मा किसी मामले को लेकर उसे धमकी दे रहा है। उसके खिलाफ चार्जशीट की धमकी देकर सात हजार रुपये की मांग कर रहा है, जिसके बाद सत्यापन करवाया गया। फिर सीबीआई रात 11 बजे ओमप्रकाश शर्मा के घर छापामारी करने पहुंच गई।

सीबीआई टीम सुबह नौ बजे तक मौके पर कार्रवाई करती रही। लेकिन मीडिया को ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई। टीम ने जाते-जाते कहा कि शाम तक सारे मामले की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उधर, ओमप्रकाश शर्मा के निवास पर रेड डालने की कार्रवाई लगभग रात 11 बजे शुरू हुई और सुबह नौ बजे तक चली। सुबह नौ बजे के आसपास सीबीआई की टीम रेलवे टीआई ओमप्रकाश को बांदीकुई से जयपुर लेकर रवाना हो गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.