ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कर्नाटक मतदान से पहले की पूजा-अर्चना

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को शिवमोग्गा में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पूर्व सीएम ने कहा- मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी।साथ ही पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दावा किया कि मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी और 75-80 प्रतिशत से अधिक जनता भाजपा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 130-135 सीटों पर BJP की जीत होगी।

उन्होंने आगे कहा- हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। राज्य में लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है और मैं आपको बता रहा हूं कि हम बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। बता दें कि वोटिंग से पहले येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुरा में राघवेंद्र स्वामी मठ स्थित पैतृक मंदिर गए थे।साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में वोट डालने से पहले कावेरी के गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके अलावा कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने भी बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे आएं और मतदान करें। बताते चलें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से जारी है और शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।
13 मई को होगी वोटों की गिनती

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.