ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ड्रैगन की धमकी पर पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया जवाब

कनाडा की ट्रूडो सरकार की ओर से चीन के राजनयिक को निकाले जाने के बाद से ड्रैगन आगबबूला है। ड्रैगन ने भी मंगलवार को बदले की कार्रवाई करते हुए चीन ने शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में तैनात कॉन्स्युल जनरल को 13 मई तक देश छोड़ने का निर्देश दे दिया। नाराज चीनी दूतावास ने कनाडाई पक्ष से गलत कार्यों को रोकने और गलत रास्ते पर आगे नहीं जाने का भी आग्रह किया था। अब इस मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चीन को जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा चीन से डरनेवाला नहीं है। ट्रूडो का यह बयान चीनी सरकार द्वारा कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का निर्देश देने के बाद आया है। चीनी सरकार ने कहा था कि वह एक कनाडाई राजनयिक को जैसे को तैसा कदम के तहत निष्कासित कर रही है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार ने टोरंटो स्थित चीनी राजनयिक झाओ वेई (Zhao Wei) को इस सप्ताह देश से “सावधानीपूर्वक विचार” करने के बाद निष्कासित करने का निर्णय लिया। इसके कुछ घंटे बाद बीजिंग ने घोषणा की थी कि वह “पारस्परिक जवाबी कार्रवाई” में शंघाई में कनाडाई कौंसल जेनिफर लिन लालोंडे को निष्कासित कर देगा।

ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार को पता था कि बीजिंग जवाबी कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें पता हैं कि बदले की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हम भयभीत नहीं होंगे। हम कनाडाई लोगों को विदेशी हस्तक्षेप से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा, हमने फैसला किया कि हमें एक बहुत स्पष्ट संदेश देने के लिए एक जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है कि हम विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेंगे और चाहे वे जो भी अगला विकल्प चुनें, हम भयभीत नहीं होंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.