ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

62 वर्षीय महिला की मौत के बाद अंगदान भोपाल से इंदौर तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

 इंदौर। बुधवार सुबह भोपाल से इंदौर तक ग्रीन कॉरिडोर बना जिसमें भोपाल से इंदौर तक 200 किलोमीटर सफर तय करके किडनी को लाया गया। भोपाल के बंसल अस्पताल से इंदौर के शैल्बी अस्पताल तक किडनी लाई जा रही है।

19 वर्षीय योगिता भंवर का शैल्बी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट चल रहा है। भोपाल से सुबह 6 बजे किडनी लेकर निकले थे, सुबह 8 बजे इंदौर एम्बुलेंस पहुंची। सुबह 8.20 से ऑपरेशन शुरू हुआ जो अभी भी चल रहा है। मां केशर अंकुश भंवर सहित स्वजन सफल ऑपरेशन की प्रार्थना कर रहे है।

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चार जिलों इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल के पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली थी। बता दें कि भोपाल की एक 62 वर्षीय महिला पुष्पलता जैन की भोपाल के बंसल अस्पताल में मौत के बाद अंगदान का फैसला लिया गया है, जिसके चलते इंदौर की एक मरीज योगिता भंवर (19) को शैल्बी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।

बता दें कि युवती लंबे समय से बीमार है। करीब 12 साल से उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि भोपाल में 62 वर्षीय महिला को मंगलवार रात में डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित किया। इसके बाद अंगदान करने का निर्णय लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.