ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आया युवक की हुई मौत

सीपत क्षेत्र के पंधी चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। हादसे की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम कौंवाताल में रहने वाले जमुना प्रसाद यादव उर्फ कुंजवा शादियों में खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार की रात पंधी में रहने वाले शिवराम प्रसाद साहू के घर शादी का कार्यक्रम था। जमुना यहां खाना बनाने के लिए गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने घर नहीं लौटा। रात करीब एक बजे वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वे मुख्य मार्ग में पंधी चौक के पास पहुंचे थे।

्इरसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना शिवराम को दी। साथ ही गांव में रहने वाले जमुना के भांजे राजा यादव को दी। इस पर राजा मौके पर पहुंच गया। उसने अपने मामा के घर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद अपने छोटे मामा छउरा यादव के साथ सीपत थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। वहीं, जुर्म दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.