ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

20 डिग्री तापमान पर बर्फ खाकर जिंदा रहा 8 साल का बच्चा 

सैन फ्रांसिस्को । अमेरिका में बर्फीले तूफान में फंसे 8 साल का एक बच्‍चा-20 डिग्री टेंरपेचर में महज एक वुलेन टीशर्ट पहनकर दो दिन तक जिंदा रहा। प्‍यास लगाने पर बर्फ खाकर प्‍यास बुझाई। बचने के लिए बच्चे ने ऐसी तकरीब अपनाई कि बचाव दल भी देखकर हैरान था।
मामला अमेरिका के विस्कॉन्सिन का है। 8 साल का नांटे नीमी पर‍िवार के लिए जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल गया लेकिन वहां रास्‍ता भटक गया। फ‍िर वह अंदर की ओर चलता चला गया। नांटे कुछ भी रास्‍ता नहीं सूझ रहा था। वह पगडंड‍ियों पर चलता रहा। जब बच्चे को लगा कि वह अब निकल नहीं सकता, तब वहां एक ऐसी जगह जाकर छिप गया जहां एक पेड़ था।
उस जगह बर्फ बहुत थी और ठंड भी खूब लग रही थी, इससे बचने के लिए बच्‍चे ने पेड़ों की शाखाएं तोड़ीं। उससे एक झोपड़ीनुमा घर बनाया। पत्‍त‍ियों से एक कंबल जैसी चीज तैयार की और उसी से बिस्‍तर भी बनाया। उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं था, लेकिन पानी पीने के लिए वह साफ बर्फ खाता था। इन पत्‍त‍ियों की बदौलत ने उसे -20 डिग्री टेंरपेचर सहन लिया। जबकि बच्ची ने सिर्फ एक स्‍वेटशर्ट पहना हुआ था। सूचना मिलने के बाद 150 से ज्‍यादा सुरक्षाकर्मियों आसमान, पानी और पैदल बच्चे को तलाशने निकले। नौ हेल‍िकॉप्‍टर्स लगाए गए। लगभग 40 वर्गमील क्षेत्र का कोना कोना तलाशा गया। आख‍िरकार वह एक लॉग के नीचे छिपकर बैठा हुआ नजर आया। पहले बच्चे को हेल‍िकॉप्‍टर के जर‍िए बाहर निकालना चाहा लेकिन बच्‍चे ने कहा कि वह पैदल ही आना चाहता है। आख‍िरकार वह बाहर आ गया और अभी सुरक्षित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.