ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूरोपीय संघ प्रमुख से सदस्यता वार्ता शुरू करने का आग्रह

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता पर बातचीत शुरू करने के लिए यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन से आग्रह किया है। जेलेंस्की ने कीव में वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा ‎कि यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता पर बातचीत शुरू करने के लिए सकारात्मक निर्णय लेने का समय आ गया है। जेलेंस्की ने कहा कि जून में यूरोपीय आयोग द्वारा यूरोपीय एकीकरण पर यूक्रेन की प्रगति का एक सकारात्मक अंतरिम मूल्यांकन प्राप्त हो सकता है। वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय आयोग द्वारा बातचीत शुरू करने के लिए रखी गई सात शर्तो को पूरा करने के यूक्रेन के प्रयासों को सकारात्मक बताया।
आयोग के अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा, मैं इस काम के लिए अपना गहरा सम्मान व्यक्त करना चाहती हूं। कृपया जान लें कि आप इस प्रक्रिया में हमारी विशेषज्ञता और समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं। जून 2022 में, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को ईयू ब्लॉक में सदस्यता के लिए एक उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया। इस साल जनवरी में, प्रधानमंत्री डेनिस शिमहल ने कहा था कि यूक्रेन का लक्ष्य अगले दो वर्षों के भीतर यूरोपीय संघ का सदस्य बनना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.