ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाक पीएम शहबाज, बेटा हमजा निर्दोष

इस्लामाबाद । राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा को निर्दोष घोषित किया है। ब्यूरो ने अदालत में पूरक रिपोर्ट सौंपी इसके बाद इस मामले में शहबाज शरीफ, हमजा शहबाज और अन्य को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रतिनिधि अनवर हुसैन अदालत में पेश हुए। गौरतलब है ‎कि एनएबी द्वारा दायर मामले में आरोप लगाया गया था कि शहबाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्य मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी खातों के माध्यम से धन के अवैध हस्तांतरण में शामिल थे। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2020 में, एफआईए ने पीएमएल-एन के दो नेताओं के खिलाफ चीनी घोटाला मामले में 16 बिलियन पीकेआर की राशि के शोधन में कथित संलिप्तता के लिए अदालत के समक्ष चालान पेश किया था। जांच दल ने शहबाज परिवार के 28 बेनामी (बिना शीर्षक वाले) खातों का पता लगाया था। इसके माध्यम से 2008 से 2018 के दौरान कथित रूप से 16.3 बिलियन पीकेआर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। एफआईआर में शहबाज और हमजा समेत 14 अन्य लोगों का नाम था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.