ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

ग्वालियर-चंबल की सीटों को साधेंगे मल्लिकार्जुन खडग़े

भोपाल । मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं को प्रचार के मैदान में उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश की लगभग 16 जिलों की विधानसभा सीटों को कवर कर चुके हैं। अब पार्टी प्रियंका गांधी को जबलपुर में उतारकर महाकौशल की सीटों को साधने की कोशिश में है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को ग्वालियर चंबल विंध्य में प्रचार के लिए लाया जाएगा। कांग्रेस अपने बड़े नेताओं के जरिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों को कवर करने की तैयारी में है।
इस एक्शन प्लान को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 16 जिलों की 35 से ज्यादा विधानसभा सीटों को कवर किया है। अब प्रियंका गांधी महाकौशल और उसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ग्वालियर चंबल विंध्य में चुनाव प्रचार करेंगे। इधर, कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन प्लान पर मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में कांग्रेस के नेता महाकाल के दर्शन भी करेंगे, नर्मदा में डुबकी भी लगाएंगे। लेकिन, चुनाव में भाजपा की जीत पर कोई असर नहीं होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रदेश इकाई से ज्यादा पार्टी का फोकस मोदी-शाह के इलेक्शन कैंपेन पर होगा। यही वजह है कि कांग्रेसी राहुल, प्रियंका के साथ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के जरिए चुनाव प्रचार में खुद को मजबूत बनाने की तैयारी में है। यही वजह है कि भाजपा के इलेक्शन कैंपेन के जवाब में कांग्रेस ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम बनाने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश में चुनावी तैयारी में लगी कांग्रेस के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में मोर्चा संभालेगीं। कांग्रेस अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत 12 जून को करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत महाकौशल के जबलपुर से होगी। 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर में बड़ा रोड शो और जनसभा करेंगी। उनके कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.