ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चिप बनाने को मिल सकता है 10 अरब डॉलर का प्रोत्साहन

देश में सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस उद्योग को प्रोत्साहन और सहायता के लिए 10 अरब डॉलर की योजना के लिए फिर से आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आवेदन जमा करने के लिए पिछले 45 दिनों की सीमा को खत्म करते हुए इसे लंबे समय तक खुला रखा जा सकता है। ऐसे में सरकार तब तक आवेदन स्वीकार करने के लिए तैयार है, जब तक इसका 10 अरब डॉलर का बजट खत्म नहीं हो जाता।

आवेदनों के लिए पहले घोषित शॉर्ट विंडो के कारण योजना में सिर्फ कुछ ही आवेदक शामिल हो पाए थे। इसमें वेदांता व फॉक्सकॉन के बीच साझेदारी और एक अन्य समूह जिसमें टॉवर सेमीकंडक्टर भी शामिल है।

फॉक्सकॉन ने 300 करोड़ में खरीदी जमीन

एपल की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन सहित कई कंपनियां इस समय चीन के बजाय भारत पर फोकस कर रही हैं। इसलिए भारत एक मजबूत प्रोत्साहन योजना देकर इसका फायदा उठाना चाहता है। फॉक्सकॉन ने बंगलूरू में मंगलवार को ही 300 एकड़ जमीन खरीदी है।

इस जमीन पर एपल के आईफोन बनाने की फैक्टरी लगाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ने 300 करोड़ खर्च किए हैं। जमीन पर 70 करोड़ डॉलर के निवेश से एक अत्याधुनिक फैक्टरी बनेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.