ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहडोल में ब्रेक फेल होने से घाटी से नीचे उतरी बस चालक सहित पांच घायल

 शहडोल। शुक्रवार की सुबह सीधी से शहडोल आ रही कैपिटल कंपनी की बस हनुमान घाटी में ब्रेक फेल होने की वजह से घाटी के नीचे उतर गई है जिससे बस में सवार 4 यात्री घायल हो गए और बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की बताई जा रही है ।

सीधी से शहडोल जा रही कैपिटल कंपनी की बस

सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह ने बताया है कि सीधी से शहडोल जा रही कैपिटल कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 0270 ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी से नीचे उतर गई। लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बस में लगभग 35 लोग सवार थे। घटना के बाद अन्य लोग बस से उतर कर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं। चार लोगों को चोटें पहुंची थी जिन्हें सिविल अस्पताल में पुलिस में भर्ती करा दिया है मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

दो माह के भीतर तीसरा बस दुर्घटना

शहडोल से रीवा पहुंच मार्ग जर्जर होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।दो माह के भीतर ही तीसरी बस दुर्घटना हुई है ।प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि शहडोल रीवा मार्ग से अच्छी तरीके से वाकिफ हैं कि यह मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो गया है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा ।आए दिन बस दुर्घटनाएं हो रही हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.