ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण के अपीलीय वादों की सुनवाई की 

जहानाबाद ! जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी। जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 12 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिसमें 04 मामले में आदेश पारित किया गयाl कार्यपालक अभियंता, विद्युत का 02 मामला 01 विद्युत विपत्र सुधारने से संबंधित एवं विद्युत पोल हटाने से संबंधित, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला भूमि मापी एवं सीमांकन करने से संबंधित तथा अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित है। जबकि शेष 08 मामलें मे अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर अंचल के 02 मामले अतिक्रमण हटाने से संबंधित, अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, कार्यपालक अभियंता, विद्युत का 02 मामला जिसमें 01 विद्युत छापेमारी एवं 01 मामला विद्युत चोरी के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करने से संबंधित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला नाली निर्माण से संबंधित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला इंदिरा आवास योजना चयन में अनियमितता से संबंधित तथा अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित है। जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह के अंदर तथ्यात्मक रूप से जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जाँच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी लोक प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.