ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहानाबाद ईदगाह कमिटी के सदस्य की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद ! जिले में इन दिनों अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। अभी दो दिन पूर्व ही जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जहानाबाद में फिर एक हत्या कर दी गयी। ईदगाह कमेटी के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के पास गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिरोज आलम को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जहानाबाद एनएच-83 के स्टेट बैंक के पास फिरोज आलम आ रहे थे इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से सदर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.