ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा गिनाएगी केंद्र सरकार की उपलब्धियां

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा लोकसभा चुनाव की मैदानी तैयारी भी शुरू कर देगी। पार्टी 30 मई से ही लोकसभा चुनाव की एक तरह से प्रचार शुरू कर देगी। दरअसल, केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक महीने तक देश के हर राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएं।

नरेन्‍द्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में 30 मई को नौ वर्ष पूरे करने जा रही है। पार्टी इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहती है। यही वजह है कि एक महीने तक कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों के बीच भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएगी। इसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर ईडब्ल्यूएस (इकनामिकली वीकर सेक्शन) आरक्षण और राम मंदिर निर्माण की उपलब्धियों को याद दिलाया जाएगा।

पार्टी जनता को बताएगी कि देश और प्रदेश में अनेक ऐसे काम हुए हैं, जो हमारी सरकारों के न रहने पर संभव नहीं थे। चाहे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी की बात हो या देश में धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दे हों, हमारी सरकारों ने ही इनकी दिशा में काम किया है।

भाजपा नेताओं का मानना है कि अभी एक और बड़ा काम बाकी है, वो है भारत को दुनिया में नं. एक बनाना। इसके लिए अगले 25 सालों तक पंचायत से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हमें आराम करने का कोई अधिकार नहीं है। इन सारी बातों को लेकर भाजपा प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बीमा सुरक्षा, आयुष्मान जैसी योजनाओं का एक बार फिर प्रचार करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.