ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैरागढ़ में हाकर्स कार्नर का प्रस्ताव तक नहीं बना पिछले साल प्रभारी मंत्री ने की थी घोषणा

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीहोर नाका स्थित संत कंवरराम सब्जी मंडी के पास हाकर्स कार्नर अभी तक नहीं बना है। प्रभारी मंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी नगर निगम ने अभी तक इसका प्रस्ताव तक नहीं बनाया है। जिस स्थान पर हाकर्स कार्नर बनाया जाना था, वहां अब नगर निगम आवासगृह बना रहा है।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पिछले साल 12 अप्रैल को संत हिरदाराम नगर के चंचल चौराहे पर बीआरटीएस लेन के सुधार कार्य का भूमिपूजन किया था। समारोह में विधायक रामेश्वर शर्मा ने हाकर्स कार्नर की मांग उनके सामने रखी थी। प्रभारी मंत्री ने उनकी मांग मानते हुए हाकर्स कार्नर निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने इसे आधुनिक बनाने के लिए तीन करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की थी। माना जा रहा था कि उनकी घोषण के अनुरूप इसका काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन नगर निगम ने अभी हाकर्स कार्नर का प्रस्ताव तक नहीं बनाया है। नगर निगम की पिछली परिषद ने सब्जी मंडी के पास खाली जगह पर हाकर्स कार्नर बनाने का प्रस्ताव बनाया था, लेकिन इस पर भी अमल नहीं हुआ।

फुटकर ठेला व्यवसायी कहां जाएं

हाकर्स कार्नर नहीं होने के कारण बैरागढ़ मेन रोड पर भी ठेले खड़े होने लगे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन वाहन चालकों पर तो सख्त कार्रवाई करता है लेकिन यातायात में बाधा पहुंचा रहे ठेला व्यवसाइयों पर कभी सख्ती नहीं की गई है। कुछ ठेला व्यवसायी स्थायी जगह नहीं होने के कारण दिन भर घूमते रहते हैं। वे जहां खड़े होते हैं, तो आसपास के दूसरे व्यापारी विरोध करने लगते हैं। यदि हाकर्स कार्नर बन जाए तो समस्या का हल निकाला जा सकता है।

नगर निगम ने हाल ही में सीहोर नाका क्षेत्र में आवासगृह बनाने का काम प्रारंभ किया है। इससे हाकर्स कार्नर की प्रस्तावित जगह समाप्त हो गई है। पार्षद अशोक मारण के अनुसार हाकर्स कार्नर के लिए जोन समिति की बैठक में भी कोई प्रस्ताव नहीं आया। परिषद की बैठक में इस पर कभी चर्चा नहीं की गई। मारण ने कहा कि अगली बैठक में मैं यह मामला उठाउंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.