ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांग्लादेश-म्यांमार के तटीय इलाकों से टकराया मोका 180-190 किमी प्रति घंटे तक रही हवाओं की रफ्तार

Mocha Cyclone: चक्रवाती तूफान ‘मोका’ ने बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों से टकरा गया है और उनसे आगे निकल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अत्यंत-प्रचण्ड चक्रवाती तूफान “मोचा” ने उत्तरी म्यांमार-दक्षिण पूर्व बांग्लादेश के तटों को पार किया। यह सितवे (म्यांमार) से 40 किमी उत्तर में और कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 145 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 180-195 किलोमीटर तक थी। ‘मोका’ के कारण तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो रही है और बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में खतरनाक बाढ़ का अंदेशा जताया जा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्वमेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के तटीय इलाकों में NDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दो दशकों में सबसे शक्तिशाली तूफान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ‘मोका’ लगभग दो दशकों में बांग्लादेश में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक है। इसकी तीव्रता को देखते हुए करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। तूफान से निपटने की तैयारी के तौर पर बांग्लादेश ने प्रभावित क्षेत्र के पास के हवाई अड्डों को बंद कर दिया, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वैसे मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों के दौरान यह कमजोर होकर एक अति प्रचण्ड चक्रवाती तूफान (very severe cyclonic storm) में बदल जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.