ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू कश्मीर के राजौरी में LOC के पास पाकिस्तानी घुसैपैठिये को पकड़ा गया

राजौरी: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा जो घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कोटली स्थित करेला गांव के रहने वाले मोहम्मद उस्मान (30) को सैनिकों ने रविवार रात में पकड़ा जब वह तरकुंडी गांव में घुस आया था।

अधिकारियों के अनुसार, उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भारतीय सैनिकों ने गत 29 अप्रैल को पीओके निवासी एक पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था जो पुंछ जिले में गलती से सीमा के इस तरफ आ गये थे। उन्हें चाकन दा बाग सीमाक्षेत्र से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.