ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शार्ट सर्किट से मेडीकल एजेंसी में लगी आग चार फायर ब्रिगेड मौके पर

जबलपुर। चंद्रिका टावर के सामने स्थित दवा बाजार से लगी एक चार मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन दस्ते द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरी फ्लोर में धुआं भरा

चंद्रिका टावर के सामने स्थित कृति काम्पलेक्स मेंं थर्ड-फ्लोर पर टीसी मेडीकामेंट्स नामक मेडीकल एजेंसी है। इस मेडीकल एजेंसी के संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि सुबह वो जब अपनी एजेंसी पहुंचे तो फ्यूज उड़ा हुआ था। उन्होंने फ्यूज को सही किया, इसे बाद न जाने कैसे पूरी फ्लोर में धुआं भरने लगा और कहीं-कहीं आग की लपटें दिखाई देने लगीं। इसके तत्काल बाद ही उन्होंने एजेंसी में काम करने वाले समस्त स्टाफ को फ्लोर से बाहर करवाया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

कांचों की वजह से आग बुझाने में परेशानी

 

विकास अग्रवाल ने बताया कि घटना के वक्त करीब आठ-दस लोग एजेंसी में काम करने के लिए पहुंच चुके थे। संचाले विकास अग्रवाल के अनुसार शुरुआती तौर पर हादसे की वजह शार्ट सर्किट समझ में आ रही है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर चार फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी थीं और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। लेकिन इमारत में लगे कांचों की वजह से आग को बुझाने में परेशानी आ रही थी। आग की आंच में कांच टूट टूट कर नीचे गिर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.