ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज,छात्रों को मिल सकती है बड़ा सौगात, जानें किन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जिसमें महिलाओं, लाड़ली बहना योजना 2023, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और मंदिरों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

 गौरतलब है कि MP चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट लाड़ली बहना योजना 2023 के बजट और वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना “मिशन वात्सल्य” के तहत राज्य में संशोधित दरों को लागू करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। मध्यप्रदेश रेत खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार नियमावली, 2019 में प्रस्तावित संशोधन के संबंध में चर्चा की जाएगी।

SC-ST वर्ग के विद्यार्थियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार का फोकस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग पर है। इसी क्रम में कल मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसारअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति की आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा सरकार द्वारा संधारित मंदिरों की कृषि भूमि के प्रबंधन के संबंध में भी चर्चा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.