ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्र सरकार की योजना में सहयोग नहीं कर रहा जिला शिक्षा विभाग

 ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को मिलने वाली अनुदान राशि पर पूरी निगरानी रखने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना तैयार की थी जिसमें एनएसएस की एभी इकाइयों को स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाना है। इस योजना का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा विभाग ने तो कर दिया है लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग इससे बचता नजर आ रहा है। अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग की एक या दो यूनिट ने ही इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया है। बता दें कि जिले के शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में आदेश जारी कर सभी स्कूलों को खाता खुलवाने के लिए हिदायत भी दी थी लेकिन इसके बाद भी किसी पर कोई असर नहीं है।

इन खातों से होगा फायदा

इन खातों से एनएसएस को मिलने वाली अनुदान राशि पर केंद्र सरकार की सीधी नजर रहेगी। संस्था को मिलने वाली राशि से पूरे साल भर में क्या गतिविधियां हुईं , कितना पैसा खर्च हुआ और कितना नहीं इसकी पूरी जानकारी केंद्र सरकार को होगी। कई संस्थाए ऐसी होती हैं जो अनुदान की राशि को ठीक से उपयोग नहीं कर पाती हैं और पैसा वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद भी खाते में पड़ा रहता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने के समय अगर किसी यूनिट के पास अनुदान राशि शेष रहती है या कोई गतिविधि नहीं होती है तो केंद्र सरकार अनुदान की राशि को वापस ले लेगी।

भोपाल और दिल्ली करेंगे निगरानी

संभाग स्तर पर मौजूद सभी 234 एनएसएस संस्थाओं का पेरेंट एकाउंट ग्वालियर स्तर पर होगा, इसके बाद प्रत्येक संस्था का बैंक खाता बतौर चाइल्ड एकाउंट होगा। राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी का काम दिल्ली से हाेगा वहीं प्रदेश स्तर पर इस बैंक एकाउंट की निगरानी भोपाल से होगी और भोपाल में होने वाली इस गतिविधि को दिल्ली से देखरेख में रखा जाएगा।

शहर को मिलता है साढ़े 36 लाख का अनुदान

ग्वालियर चंबल संभाग की कुल 234 संस्थाओं में से 81 संस्था सिर्फ ग्वालियर जिले की हैं। इसमें 25 एनएसएस संस्था स्कूल की और 56 कालेज की शामिल हैं। प्रत्येक संस्था को प्रतिवर्ष 45 हजार रुपये बतौर अनुदान मिलते हैं । इस आधार पर अगर हिसाब लगाया जाए तो लगभग साढ़े 36 लाख रुपये प्रतिवर्ष संस्थाओं को केंद्र सरकार से बतौर अनुदान प्राप्त होती है।

इनका कहना है

‘स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सहियोग नहीं मिल रहा है, खाते नहीं खुलवा रहे हैं। डीईओ तक शिकायत कर चुके हैं अब लगता है संयुक्त संचालक से ही मदद मांगनी हाेगी।’

-डा रविकांत अदालतवाले, निदेशक, एनएसएस ग्वालियर-चंबल संभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.