ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और अपने जमाने के जाने-माने फिल्म निर्देशक रहे रवि टंडन का आज 3.30 बजे अपने मुंबई स्थित घर पर निधन गया वे 86 साल के थे रवि टंडन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। “86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी, वो लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं इसी बीमारी के चलते आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने मुंबई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं”

शाम 4.30 बजे सांताक्रूज स्थित श्मशान भूमि में रवि टंडन के पार्थिव शरीर का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा रवि टंडन ने 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था उन्होंने खेल खेल में, मजबूर, अनहोनी, खुद्दार, जिंदगी, नजराना, एक मैं और एक तू, जवाब, आन और शान, निर्माण, झूठा कहीं का, चोर हो तो ऐसा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.