ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में फैसला सुरक्षित अमित शाह पर की थी टिप्पणी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में भी मानहानि का केस चल रहा है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस अंबुजनाथ की कोर्ट में बहस पूरी हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को बुधवार तक दलीलों का सारांश दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

2018 में चाईबासा में कांग्रेस पार्टी की एक सभा में राहुल गांधी ने भाजपा नेता और तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा मानहानि का मामला दायर किया गया था।

बता दें, राहुल गांधी के खिलाफ पिछले दिनों सूरत कोर्ट में भी मानहानि का केस चला था। कोर्ट ने राहुल को दोषी पाया था, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई थी।

मोदी सरनेम मामले में राहुल को राहत जारी रहेगी

इससे पहले सोमवार को पटना हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को दी गई राहत को जारी रखते हुए उनके द्वारा दायर क्वाशिग (रद) याचिका की अगली सुनवाई चार जुलाई को निर्धारित की है। अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक जारी रहेगी। कोर्ट ने सोमवार को राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की।

मोदी सरनेम को लेकर दिए विवादित बयान पर पटना स्थित एमएलए-एमपी कोर्ट ने उन्हें 25 अप्रैल को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। 24 अप्रैल को हुई सुनवाई में राहुल गांधी के अधिवक्ता अंसुल ने कोर्ट को बताया कि था कि राहुल गांधी को इसी मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुना दी है। कानून इस बात की इजाजत नहीं देता कि एक गुनाह के लिए गुनहगार को दो बार सजा मिले। शिकायतकर्ता भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.