ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखवार BJP में शामिल

भोपाल : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मुरैना से बड़ा झटका लगा है। मुरैना की अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखवार ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सखवार ने मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सीएम शिवराज, वीडी शर्मा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूद रहे।

बता दें कि अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अनुसूचित जाति के बड़े नेता है। जो दलित वर्ग से आते हैं। ऐसे में दलित वर्ग को लेकर ये बीजेपी का बड़ा कदम माना जा रहा है। बीजेपी में शामिल होते ही सत्य प्रकाश सखवार ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई संगठन नहीं है। न कोई दल है और ना कोई नेता है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है। अपने-अपने गुटों में बंटी हुई है। मैं चुनाव लड़ने के लिए खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे हरवाया गया है। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने ही मुझे हरवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.